PATWARI से संबंधित प्रश्न Part - 2
Q.1. प्राचीन कालीन हिमाचल की जानकारी सबसे पहले किस प्राचीन ग्रंथ से मिलती है।Ans. ऋग्वेद
Q.2. महाभारत के युद्ध में कांगड़ा के किस कचोटवंशीय राजा ने कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लिया था।
Ans. सुशरम चंद्र
Q.3. हिमांचल क्षेत्र में रहने वाली अनार्य जातियों का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था।
Ans. शावर
Q.4. प्रदेश के अनार्य राजा शावर का किस आर्य राजा से कई बार युद्ध हुआ था।
Ans. दिवोदास
Q.5. महाभारत काल में भीम ने राक्षस जाति की किस कन्या से विवाह किया था जो बाद में कुल्लू राज्य की कुल देवी के रूप में पूजी गई।
Ans. देवी हिडिंबा
Q.6. पाणिनि काल का कौन सा गणराज्य वर्तमान महासू, शिमला और नालागढ़ के राज्यों का संघ शासित क्षेत्र था।
Ans. कुंणनद
Q.7. कुलिंद लोग हिमाचल की शालदा नदी के निकट रहते थे इस बात का उल्लेख किस प्राचीन ग्रंथ में किया गया है
Ans. महाभारत
Q.8. श्रीकृष्ण के पुत्र अनिरुद्ध का उषा के साथ प्रेम विवाह प्रदेश के किस स्थान पर हुआ था।
Ans. किन्नौर
Q.9. चौथी शताब्दी के प्रारंभ में गुप्त साम्राज्य के संस्थापक किस राजा ने हिमाचल के जनपदों को जीतकर अपने अधिपत्य में किया था।
Ans. चंद्रगुप्त
Q.10. हिमाचल की किरातों व नागों को परास्त करने वाली आदिम जाति कौन सी थी।
Ans. खश
Q.11. प्रदेश की प्राचीनतम शासक प्रणाली कौन सी मानी जाती है ।
Ans. मांवणा शासक प्रणाली
Q.12. राजसूय यज्ञ से पूर्व की विजय यात्रा के दौरान अर्जुन ने हिमाचल के किस गणराज्य की यात्रा की।
Ans. त्रिगरत, कुलूट और कुलिंद की यात्रा की
Q.13. कांगड़ा का कौन सा राजा नियमित रूप से दरबार में आता था तथा दीवान के नाम से प्रसिद्ध था।
Ans. भीमचंद
Q.14. निम्नलिखित में से किस शासक ने कांगड़ा पुस्तकालय पर अधिकार कर लिया पुस्तकों का फारसी में अनुवाद करवाया था।
Ans. फिरोजशाह तुगलक
Q.15. किस चीनी यात्री ने लेखों से हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, लाहौर आदि जिलों के जनजीवन की जानकारी मिलीती है।
Ans. हेनसांग
Q.16. कांगड़ा के राजा विधिचंद ने सभी पहाड़ी शासकों का संघ बनाकर अकबर के विरुद्ध युद्ध कब किया था।
Ans. 1588 - 89
Q.17. सन् 1009 ई में जिस समय महमूद गजवनी ने नगरकोट पर आक्रमण किया उस समय वहां का शासक कौन था।
Ans. जगदीश चंद
Q.18. कुल्लू के किस राजा ने कोठी बरसाई की शासिका रूपसुंदरी से विवाह कर इस क्षेत्र को अपने राज्य में सम्मिलित किया था।
Ans. कल्याण चंद्र
Q.19. 1641 में हिमाचल के किस राज्य ने मुगल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया था।
Ans. जगतसिंह
Q.20. हिमाचल का वह शासक कौन था जिसने पहाड़ी रियासतों का 1588 - 89 में परिसंघ बनाकर मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था।
Ans. विधिचंद
Q.21. मुगल शासक जहांगीर ने कांगड़ा के किले पर हिमाचल के किस रियासत के राजा की सहायता से अधिकार किया था।
Ans. नूरपुर के राजा जगतसिंह
Q.22. रामपुर बुशहर के राजा केहरिसिंह की बहादुरी से प्रभावित होकर मुगलों ने कौन सी उपाधि प्रदान की थी।
Ans. छत्रपति
Q.23. हिमाचल के किस राजा ने दक्षिण अभियान में औरंगजेब की सहायता की थी।
Ans. बिलासपुर के राजा दीपचंद
Q.24. सन् 1572 ई में मुगल शासक अकबर ने किसे कांगड़ा का जागीरदार बनाया था।
Ans. बीरबल
Q.25. गुरु गोविंदसिंह ने किस राजा के शासनकाल में सिरमौर की यात्रा की।
Ans. मेदनी प्रकाश
Q.26. हिमाचल के बिलासपुर राज्य का वह कौन सा शासक था जिसके शासनकाल को इतिहास में काला युग के नाम से जाना जाता है।
Ans. खंडक चंद
Q.27. ढियोग रियासत की स्थापना 1667 ई में की गई थी इस का संस्थापक कौन था।
Ans. जयचंद
Q.28. मुगल शासक औरंगजेब ने चंबा के किस राजा को यह आदेश दिया था कि राज्य के सभी हिंदू मंदिरों को गिरा दिया जाए।
Ans. चंतरसिंह
Q.29. जिस समय मुगल सम्राट जहांगीर (1620) कांगड़ा आया था उस समय वहां का राजा कौन था।
Ans. बालभद्रा
Q.30. 1620 में जब कांगड़ा किले को मुगल सेनाओं ने अपने कब्जे में लिया था उस समय किले का प्रथम किलेदार किसे बनाया गया था।
Ans. नवाब अलीखा